महाराष्ट्र में विपक्षी गठबंधन पर संजय राउत का वार

feature-top

बिहार चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद अब महाराष्ट्र में भी उसके सहयोगी दल सवाल उठाने लगे हैं।

शिवसेना (यूबीटी) नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस पर तीखा तंज कसते हुए कहा कि अगर उद्धव ठाकरे की शिवसेना और राज ठाकरे की एमएनएस साथ आना चाहें, तो कांग्रेस की राय मायने नहीं रखती।

राउत ने कहा कि कांग्रेस अपने फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन शिवसेना (यूबीटी) और एमएनएस किसी की अनुमति का इंतजार नहीं करेंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि शिवसेना और एमएनएस पहले ही एकजुट हो चुके हैं और यह जनता की इच्छा है। साथ ही उन्होंने दावा किया कि शरद पवार और वाम दल भी इस विचार के साथ खड़े हैं।


feature-top