महाराष्ट्र : अजित पवार के बयान से मचा राजनीतिक घमासान

feature-top

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री अजित पवार के एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। पुणे जिले के बारामती तहसील के मालेगांव में प्रचार के दौरान उन्होंने कहा— “आपके पास वोट हैं, मेरे पास फंड।

अगर आप हमारे सभी 18 उम्मीदवारों को जीताएंगे, तो क्षेत्र में फंड की कोई कमी नहीं होगी। लेकिन अगर आप इनकार करेंगे, तो मैं भी इनकार करूंगा।” अजित पवार की यह बात विपक्ष को नागवार गुजरी।

शिवसेना (यूबीटी) ने चुनाव आयोग से सवाल पूछा है कि क्या सरकारी फंड को वोटों से जोड़ना आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। विपक्षी दलों ने इसे मतदाताओं को धमकाने और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश बताया।


feature-top