बिलासपुर : अरपा नदी के किनारे सड़क निर्माण पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

feature-top

जिले में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति के बीच अरपा नदी के किनारे लगभग 70 करोड़ रुपये की लागत से बन रही सड़क पर कांग्रेस पार्टी ने सवाल उठाया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने एक पत्रकार वार्ता में जिले भर की जर्जर सड़कों के बावजूद अचानक अरपा नदी के सूनसान तट पर 70 से 100 करोड़ के लागत की एक नई सड़क बना देने पर सवाल खड़े किये हैं।

अरपा नदी के बीचों–बीच निर्माणाधीन सड़क को लेकर कांग्रेस ने बड़ा आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशवानी ने अधूरी सड़क के बीच आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि अरपा तट पर बनाई जा रही यह सड़क न जनता की मांग थी, न किसी घोषित योजना का हिस्सा।

पहली नजर में यह स्पष्ट लगता है कि सड़क किसी खास हित समूह को लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही है। आकलन के अनुसार इस निर्माण में 50 से 70 करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।


feature-top