छत्तीसगढ़ आबकारी–DMF केस में छापे, पूर्व आयुक्त के घर रेड

feature-top

छत्तीसगढ़ में आज सुबह ACB–EOW की टीम ने आबकारी और DMF (जिला खनिज निधि) से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 18 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। आरोपितों के ठिकानों पर जारी तलाशी अभियान में दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।

रायपुर के रामा ग्रीन कॉलोनी में पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के आवास पर छापा मारा गया, जहां टीम ने महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला। इसी प्रकार रायपुर के ही अमलीडीह स्थित ला विस्टा कॉलोनी में कारोबारी हरपाल अरोरा के घर भी ACB–EOW की कार्रवाई जारी है। वहीं बिलासपुर में कारोबारी अशोक टूटेजा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार टीम द्वारा कई फाइलें, डिजिटल दस्तावेज और लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा अंबिकापुर, कोंडागांव सहित कई अन्य जिलों में भी एक साथ दबिश दी गई है। सभी स्थानों पर अधिकारियों द्वारा संदिग्ध दस्तावेजों की जांच और साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया निरंतर जारी है।


feature-top