डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारी तेज; रायपुर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक

feature-top

रायपुर में आज डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर पुलिस अधिकारियों की अहम बैठक आयोजित की गई। रायपुर के C4 बिल्डिंग में हुई इस बैठक में रायपुर संभाग के सभी एसपी सहित प्रदेश के विभिन्न संभागों के आईजी मौजूद रहे।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कॉन्फ्रेंस से जुड़ी व्यवस्थाओं और सुरक्षा तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की।

बता दें कि 28 नवंबर से नवा रायपुर में डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसकी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए लगातार तैयारियां जारी हैं।


feature-top