टीवीके ने एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

feature-top

तमिल अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी तमिलागा वेट्री कजगम (टीवीके) ने तमिलनाडु में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चुनाव आयोग के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

इससे पहले टीवीके ने राज्यभर में एसआईआर के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किए थे।

याचिका दायर कर टीवीके उन चुनिंदा दलों में शामिल हो गई है, जिन्होंने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया है।


feature-top