पाकिस्तान-बांग्लादेश से ऑपरेट हो रहे ‘फेक हैंडल’ : बीजेपी नेता अमित मालवीय

feature-top

भारतीय जनता पार्टी के नेशनल इन्फॉर्मेशन एंड टेक्नोलॉजी विभाग के इंचार्ज अमित मालवीय ने एक बड़ा दावा किया है। उनके अनुसार, भारत के खिलाफ एक संगठित अंतरराष्ट्रीय साजिश रची जा रही है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में ऐसे अकाउंट सक्रिय हैं जो भारत-विरोधी सामग्री साझा करते हैं। मालवीय के मुताबिक, जब इन अकाउंट्स की लोकेशन की जांच की गई तो यह सामने आया कि इनमें से कई भारत से बाहर विशेषकर पाकिस्तान और बांग्लादेश से संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कई हैंडल अपने यूज़रनेम बार-बार बदलते रहे हैं, जिससे उनकी वास्तविक पहचान छिपी रहे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “लोकेशन डिटेल्स उपलब्ध होने के बाद एक दिलचस्प पैटर्न सामने आया है। बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक, हिंदू-विरोधी और जातिगत विभाजन फैलाने वाले कई अकाउंट भारत से नहीं बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों से चलाए जा रहे हैं।

लगभग सभी ने पहचान छिपाने के लिए कई बार यूज़रनेम बदले हैं। यह दर्शाता है कि भारत के सामाजिक विमर्श को प्रभावित करने, फेक न्यूज फैलाने और देश के भीतर विभाजन गहरा करने के लिए एक समन्वित वैश्विक अभियान चलाया जा रहा है।”


feature-top