छत्तीसगढ़ : BJP ने SIR सर्वे में गड़बड़ी को लेकर निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र

feature-top

छत्तीसगढ़ में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने निर्वाचन आयोग को शिकायत सौंपते हुए सर्वे में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाया है।

BJP का कहना है कि बीएलओ को घर-घर जाकर सर्वे कर आवेदन फार्म अपलोड करने का निर्देश दिया गया है, लेकिन अधिकांश बीएलओ निर्धारित घरों तक पहुंच ही नहीं रहे हैं। समिति का आरोप है कि कई जिलों में सर्वे के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा।

BJP ने यह भी कहा कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों को पहचान पत्र जारी किए जाने थे, लेकिन अब तक अधिकांश जिलों में एक भी पहचान पत्र जारी नहीं हुआ है। पार्टी का आरोप है कि 16 दिन बीतने के बावजूद कई जगहों पर बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन करने के बजाय सिर्फ एक स्थान पर बैठकर फॉर्म बांट रहे हैं, जो नियमों के खिलाफ है।

इससे हजारों नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाएंगे। निर्वाचन आयोग से शिकायत करते हुए BJP ने मांग की है कि अनियमितता करने वाले बीएलओ पर कार्रवाई की जाए और सर्वे की निगरानी कड़ाई से की जाए, ताकि मतदाता सूची की विश्वसनीयता प्रभावित न हो।


feature-top