चंडीगढ़ पर कोई नया बिल नहीं ला रही केंद्र सरकार : केंद्रीय गृह मंत्रालय

feature-top

चंडीगढ़ को लेकर नया संविधान संशोधन प्रस्ताव आते ही पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। राज्य की लगभग सभी पार्टियां इसके खिलाफ मैदान में उतर आई हैं।

हालांकि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने साफ किया कि चंडीगढ़ के लिए सिर्फ केंद्र सरकार की तरफ से कानून बनाने की प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है और इस पर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है ।

मंत्रालय ने यह भी साफ कर दिया कि आने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में इस संबंध में कोई बिल लाने की सरकार की मंशा नहीं है।


feature-top