- Home
- टॉप न्यूज़
- एसआईआर को जल्दबाज़ी में लागू किया गया : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
एसआईआर को जल्दबाज़ी में लागू किया गया : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे
कई राज्यों से बूथ लेवल अफसरों (BLO) की मौत की खबरें सामने आ रही हैं। आरोप है कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान अत्यधिक काम का बोझ इन मौतों की बड़ी वजह बना।
कांग्रेस ने इस मुद्दे पर सरकार पर कड़ा हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि एसआईआर को नोटबंदी और लॉकडाउन की तरह जल्दबाज़ी में लागू किया गया, जिससे बीएलओ पर असहनीय दबाव पड़ा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने दावा किया कि केवल 19 दिनों में 16 बीएलओ की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि काम का अत्यधिक बोझ अफसरों को आत्महत्या तक के लिए मजबूर कर रहा है। खरगे ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और पूछा कि इन परिवारों को न्याय कौन दिलाएगा।
साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा “चोरी की सत्ता” का आनंद ले रही है, जबकि चुनाव आयोग मूकदर्शक बना हुआ है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
