वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में मुस्लिम छात्रों के प्रवेश पर विवाद

feature-top

जम्मू के कटरा स्थित वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में पहले बैच के भीतर 85% मुस्लिम छात्रों के प्रवेश को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिंदू संगठनों और बीजेपी ने इसका कड़ा विरोध जताया है और मुस्लिम छात्रों के एडमिशन रद्द करने की मांग की है।

विरोध करने वालों का कहना है कि पवित्र स्थल कटरा में स्थित इस कॉलेज में केवल उन छात्रों को प्रवेश मिलना चाहिए जिनकी आस्था वैष्णो देवी में है। जम्मू-कश्मीर विधानसभा में नेता विपक्ष सुनील शर्मा ने भी इसे “अस्वीकार्य” बताते हुए मामले की शिकायत लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा से की है।

शर्मा के मुताबिक, एलजी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मनोज सिन्हा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।


feature-top