अमित बघेल के खिलाफ बेंगलुरु में केस दर्ज

feature-top

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने केस दर्ज किया है। डिफेंस कॉलोनी इंद्रानगर निवासी रामकृष्ण पी ने अमित बघेल के खिलाफ शिकायत की है।

शिकायतकर्ता के अनुसार जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सुप्रीमो अमित बघेल ने उनकी जाति और भगवान को अपशब्द बोलकर अपमान किया है। रामकृष्ण पी ने कहा कि वे अमित बघेल पर एक्शन चाहते हैं।

बेंगलुरु में FIR होने के बाद अब अमित बघेल के खिलाफ 12 केस दर्ज हो चुके हैं। रायपुर पुलिस अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। रायपुर पुलिस के अधिकारियों ने फरार बताकर अमित बघेल पर 5 हजार रुपए का इनाम भी रखा है।


feature-top