- Home
- टॉप न्यूज़
- नक्सली MMC जोन हथियार छोड़ने को तैयार
नक्सली MMC जोन हथियार छोड़ने को तैयार
कुख्यात नक्सली कमांडर माडवी हिडमा के मारे जाने के बाद नक्सल संगठन अंदरूनी रूप से बिखरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच नक्सल मोर्चे से एक बड़ा और अभूतपूर्व घटनाक्रम सामने आया है।
महाराष्ट्र–मध्यप्रदेश–छत्तीसगढ़ स्पेशल जोनल कमेटी (MMC जोन) ने पहली बार औपचारिक रूप से हथियार छोड़ने की इच्छा जताई है। संगठन के प्रवक्ता अनंत ने तीनों राज्यों—महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को संबोधित एक पत्र जारी कर 15 फरवरी 2026 तक युद्धविराम का समय मांगा है।
पत्र में संगठन ने कहा है कि वे हिंसा का रास्ता छोड़कर आगे की रणनीति पर सरकार से बातचीत करना चाहते हैं। यह पहला अवसर है जब MMC जोन ने इस तरह का प्रस्ताव भेजा है, जिसे नक्सल उन्मूलन अभियान की दिशा में एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।
साथ ही संगठन ने इस वर्ष अपना प्रमुख कार्यक्रम PLGA सप्ताह भी न मनाने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता ने बलों से भी इस अवधि में ऑपरेशन रोकने की अपील की है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
