बीजापुर में फिर IED बरामद, CRPF की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

feature-top

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलीों की IED साजिश बेनकाब हुई है। कर्रागुट्टल क्षेत्र में 14 IED बम मिलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

तलाशी अभियान के दौरान CRPF जवानों ने समय रहते इन सभी IED बमों का पता लगाया, जिसके बाद पूरे इलाके को घेराबंदी कर सुरक्षित किया गया। कर्रागुट्टल, उसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

जवानों ने सभी IED को मौके पर ही सुरक्षित तरीके से डिफ्यूज कर दिया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि CRPF ने हाल ही में तड़ापाला की पहाड़ियों में FOB कैंप स्थापित किया है, जिसके बाद से सुरक्षा बल इस क्षेत्र में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।


feature-top