कर्नाटक में CM पद को लेकर रस्साकशी जारी

feature-top

कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही रस्साकशी अब नई दिल्ली तक पहुंच गई है।

इसी क्रम में चर्चा ज्यादा तेज तब हो गई जब कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के समर्थन में एक और विधायकों का समूह नई दिल्ली के लिए रवाना हुआ है।

इस दल में कम से कम छह विधायक शामिल है। कुछ और विधायक भी जल्द दिल्ली जा सकते हैं ताकि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाने का मुद्दा पार्टी के शीर्ष नेताओं के सामने रखा जा सके।

 


feature-top