दशकों से आरोप लगते रहे, पर किसी पर कर्ज नहीं – उपमुख्यमंत्री अजित पवार

feature-top

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने हालिया ‘वोट दो, फंड मिलेगा’ वाले विवादित बयान पर सफाई दी है। परभणी जिले के जिंतूर में नगर परिषद चुनाव के लिए आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि उन पर भले 35 वर्षों से तरह–तरह के आरोप लगते रहे हों, लेकिन उनका “किसी पर भी कोई कर्ज नहीं है

 और वे आचार संहिता तथा कानून का पूरा सम्मान करते हैं। अजित पवार ने कहा कि मीडिया उनके हर शब्द पर नजर रखता है और फंड से जुड़ी कोई भी बात तुरंत उनसे जोड़ दी जाती है। उन्होंने स्वीकार किया कि काम के दौरान गलतियां हो सकती हैं

 लेकिन उनकी नीयत हमेशा विकास पर केंद्रित रही है। उपमुख्यमंत्री ने जिंतूर नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र क्षेत्र के विकास का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों से प्रभावित लोगों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और वे हमेशा क्षेत्र के हितों के लिए साथ खड़े रहेंगे।


feature-top