- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग : पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच
दुर्ग : पुलिस अभिरक्षा से आरोपी फरार, तीन पुलिसकर्मी लाइन अटैच
24 Nov 2025
, by: Prakash
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने के मामले में जामुल थाना में तैनात प्रधान आरक्षक एवं दो आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए हैं।
जानकारी के अनुसार, थाना जामुल के अपराध क्रमांक 918/2025, धारा 85 एवं 115(2) बीएनएस के आरोपी हेमंत अग्रवाल दिनांक 21.11.2025 को पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी विजय अग्रवाल ने प्रथम दृष्टया तीनों पुलिसकर्मियों की कर्तव्य के प्रति लापरवाही पाए जाने पर उन्हें तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेश तक रक्षित केंद्र दुर्ग में संबद्ध किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
