देश के दुश्मन चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, बख्शे नहीं जाएंगे : असदुद्दीन ओवैसी

feature-top

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। हैदराबाद में उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल लोग चाहे हिंदू हों या मुस्लिम, वे राष्ट्र के दुश्मन हैं और उनकी खुलकर निंदा होनी चाहिए।

ओवैसी ने बताया कि धमाके में 14 लोगों की मौत हुई, जिसमें दोनों समुदायों के लोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी मानसिकता खतरनाक है और इसे किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

ओवैसी ने यह भी कहा कि भारतीय मुसलमान सम्मानजनक नागरिक हैं और लोकतांत्रिक ढांचे में रहकर अपने अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।


feature-top