- Home
- टॉप न्यूज़
- चीनी एयरपोर्ट पर भारतीय महिला का उत्पीड़न
चीनी एयरपोर्ट पर भारतीय महिला का उत्पीड़न
ब्रिटेन में रह रही अरुणाचल प्रदेश की निवासी प्रेमा वांगजोम थोंगडोक ने चीन के शंघाई पुडोंग एयरपोर्ट पर उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चीनी इमिग्रेशन अधिकारियों ने उनके भारतीय पासपोर्ट को अमान्य बताकर रोक लिया और कहा कि अरुणाचल भारत का हिस्सा नहीं है।
थोंगडोक के अनुसार, अधिकारियों ने उनका मजाक उड़ाते हुए कहा कि उन्हें भारतीय नहीं, चीनी पासपोर्ट लेना चाहिए। जापान के लिए निर्धारित उनकी उड़ान भी देर से छूटी। उन्होंने बताया कि वह 14 साल से ब्रिटेन में रह रही भारतीय नागरिक हैं और कई बार शंघाई से ट्रांजिट कर चुकी हैं, लेकिन ऐसी परेशानी कभी नहीं हुई।
इस घटना के दौरान वे अपने परिवार से संपर्क भी नहीं कर सकीं। थोंगडोक ने कहा कि एयरलाइन स्टाफ और इमिग्रेशन अधिकारी आपस में बात करते हुए 'अरुणाचल' कहकर हंस रहे थे, जिसे उन्होंने बहुत अपमानजनक और चिंताजनक व्यवहार बताया।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
