राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले लखनऊ में धमकी भरा पत्र मिला

feature-top

रामनगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के ध्वजारोहण से ठीक 15 घंटे पहले लखनऊ में सनसनी फैल गई। लुलु मॉल के वाशरूम से चार लाइन का एक धमकी भरा पत्र मिला है, जिसमें शहर की प्रमुख इमारतों को 24 घंटे के भीतर उड़ाने की बात लिखी गई है।

जानकारी मिलते ही लखनऊ पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई और तुरंत सभी प्रमुख स्थलों, इमारतों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सख्त चेकिंग शुरू कर दी गई।

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण करने वाले हैं, ऐसे में इस पत्र ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस पत्र की जांच में जुटी है और इसके स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रही है।


feature-top