- Home
- टॉप न्यूज़
- सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ तीन किमी मार्च निकाला
सीएम ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ तीन किमी मार्च निकाला
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए नॉर्थ 24 परगना जिले के बनगांव के चांदपारा से ठाकुरनगर तक करीब तीन किलोमीटर लंबा मार्च निकाला।
इससे पहले उन्होंने भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के पास बनगांव शहर में एक जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने एसआईआर प्रक्रिया को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मार्च का समापन ठाकुरनगर के ढाकुरिया स्कूल में हुआ।
रैली के दौरान बड़ी संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने नीले और सफेद गुब्बारे लिए हुए थे, टीएमसी के झंडे लहरा रहे थे और पूरे रास्ते एसआईआर के खिलाफ नारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री स्वयं इस जुलूस की अगुवाई कर रही थीं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
