मुंबई विश्वविद्यालय ने 550 से ज्यादा PhD छात्रों का रजिस्ट्रेशन किया रद्द

feature-top

मुंबई विश्वविद्यालय ने एक सख्त कदम उठाते हुए उन 553 छात्रों का PhD रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है, जो कई वर्षों से अपनी रिसर्च पूरी नहीं कर पा रहे थे।

ये वे छात्र हैं जो UGC द्वारा तय की गई अधिकतम समय सीमा से भी आगे बढ़ चुके थे, लेकिन उनकी स्टडी में कोई खास प्रगति नहीं दिख रही थी।

कई छात्र 8 से 10 वर्षों तक PhD में रजिस्टर रहे, मगर रिसर्च का काम आगे नहीं बढ़ा इसी वजह से विश्वविद्यालय को यह सख्त निर्णय लेना पड़ा।


feature-top