- Home
- टॉप न्यूज़
- जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय जल्द : अमित जोगी
जोगी कांग्रेस का कांग्रेस में विलय जल्द : अमित जोगी
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष और पूर्व विधायक अमित जोगी भिलाई में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। अमित जोगी ने कहा कि जल्द ही जनता कांग्रेस का विलय कांग्रेस पार्टी में किया जाएगा। इसके लिए आवेदन पहले ही दिया जा चुका है और अब अंतिम निर्णय प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को लेना है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में छत्तीसगढ़ को “अडानीगढ़” बनने से बचाना है, और इसके लिए फासीवादी ताकतों को रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि आपस में बंटकर इस लड़ाई को नहीं लड़ा जा सकता। जोगी ने कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि पार्टी की आर्थिक स्थिति किसी से छिपी नहीं है। इनकम बंद है और आउटगोइंग जारी है।
ऐसे में देशभर की 42 मान्यता प्राप्त राजनीतिक पार्टियों में से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने प्रदेश और देशहित में विलय का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय किसी व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि विपक्ष को मजबूती देने और भाजपा की चुनौती का मिलकर सामना करने के उद्देश्य से लिया गया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
