सिंगर जुबिन गर्ग की मौत स्पष्ट तौर पर हत्या का मामला : सीएम हिमंत विश्व शर्मा

feature-top

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने विधानसभा में कहा कि गायक जुबिन गर्ग की सिंगापुर में समुद्र में तैरते समय हुई मौत ‘स्पष्ट तौर पर हत्या’ का मामला है।

गर्ग की मौत की परिस्थितियों की जांच कर रहे विशेष जांच दल (SIT) ने मामले में हत्या की धाराएं भी जोड़ दी हैं।

शर्मा ने असम विधानसभा में गायक जुबिन गर्ग की मौत के मुद्दे पर चर्चा के लिए विपक्ष द्वारा लाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव के तहत चर्चा पर यह बात कही। कार्य स्थगन प्रस्ताव को मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के अनुरोध पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया था।


feature-top