बिहार में अपराधियों के घरों पर चलेगा बुलडोजर :गृहमंत्री सम्राट चौधरी

feature-top

बिहार में गृह विभाग की कमान संभालने के साथ ही बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने अपराधियों को सख्त चेतावनी दी है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान सम्राट चौधरी ने साफ कर दिया कि राज्य में अपराधों के खिलाफ कोई ढील नहीं दी जाएगी।

अगर कोर्ट के आदेश होंगे तो अपराधियों के घरों पर बुलडोजर भी चलाया जाएगा। आज हमने कई चीज़ों पर फोकस किया।

चौधरी ने आगे कहा कि लगातार जो नीतीश कुमार जी ने बिहार में लॉ एंड ऑर्डर पर काम किया है हम उसको और दुरुस्त करेंगे।


feature-top