- Home
- टॉप न्यूज़
- बस्तर : 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर
बस्तर : 28 नक्सलियों ने किया सरेंडर
25 Nov 2025
, by: Prakash
बस्तर रेंज में माओवादी हिंसा के विरुद्ध चल रही “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल ने एक और बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। जिले में कुल 28 माओवादी कैडरों ने हथियार छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया।
इनमें 89 लाख रुपये के इनामी 19 महिला माओवादी भी शामिल हैं।
इन 28 माओवादियों में माड़ डिवीजन के डीवीसीएम सदस्य, पीएलजीए कंपनी नंबर-06 के मिलिट्री सदस्य, एरिया कमेटी सदस्य, टेक्निकल टीम, मिलिट्री प्लाटून के पीपीसीएम व सदस्य, एसजेडसीएम भास्कर की गार्ड टीम के पार्टी सदस्य, सप्लाई टीम, एलओएस सदस्य और जनताना सरकार के सदस्य शामिल हैं।
सभी ने हिंसा छोड़कर “शांति व विकास का मार्ग अपनाने” की शपथ ली।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
