चुनाव आयोग से मिलेगा टीएमसी सांसदों का प्रतिनिधमंडल

feature-top

पश्चिम बंगाल विधानसभ चुनाव के मुहाने पर खड़ा है। इसी कारण बिहार के बाद इसी राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया लागू की गई। इसी बीच यहां कई लोगों ने आत्महत्या की। इस पर टीएमसी ने आरोप लगाया कि एसआईआर के डर से लोग आत्महत्या कर रहे हैं।

एक बीएलओ ने भी आत्महत्या की, जिसे लेकर टीएमसी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा और कहा कि राज्य के बीएलओ पर आयोग दबाव बना रहा है, इसीलिए वो आत्महत्या कर रहे हैं।

अब एक तरफ टीएमसी है, जो एसआईआर का विरोध कर रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा और चुनाव आयोग है, जो चाहती है कि एसआईआर की प्रक्रिया पूरी हो।

ऐसे में टीएमसी ने चुनाव आयोग से मिलने का समय मांगा था। इस पर चुनाव आयोग ने टीएमसी को पत्र लिखा है कि वो 28 नवंबर को सुबह 11 बजे प्रतिनिधि मंडल से मिलने के लिए तैयार है।


feature-top