गैंगस्टर अमन साव का करीबी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा जल्द लाया जाएगा रायपुर

feature-top

कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का करीबी सहयोगी मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा को रायपुर लाने की तैयारी शुरू हो गई है। रायपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय में आवेदन लगाया था, जिस पर अदालत ने 10 दिसंबर को कोर्ट में पेश करने हेतु प्रोडक्शन वारंट जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि मयंक सिंह का नाम तेलीबांधा थाना क्षेत्र के PRA ग्रुप में फायरिंग के मामले में दर्ज है। इसके साथ ही उसने सोशल मीडिया के माध्यम से एक बिल्डिंग एवं रोड ठेकेदार को जान से मारने की धमकी भी दी थी।

फिलहाल मयंक सिंह झारखंड की जेल में बंद है। प्रोडक्शन वारंट जारी होने के बाद अब पुलिस उसे रायपुर लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।


feature-top