बिलासपुर : स्कूल संचालन का समय बदला

feature-top

छत्तीसगढ़ में इस समय ठंड बढ़ने लगी है, जिसका सबसे अधिक असर स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। मौसम में आ रही गिरावट को देखते हुए बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने स्कूल के समय में बदलाव करते हुए नया आदेश जारी किया है।

जारी निर्देशों के अनुसार अब जिले में संचालित स्कूल दो पाली में चलेंगे। ठंड से बच्चों को राहत देने के उद्देश्य से दोनों पालियों के नए समय निर्धारित किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम में सुधार होने तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।


feature-top