रायपुर : राजेश मूणत के पोस्टर पर युवा कांग्रेसियों ने पोती कालिख

feature-top

रायपुर में बीजेपी विधायक राजेश मूणत के पोस्टर पोस्टर और होर्डिंग्स पर युवा कांग्रेसियों ने आज कालिख पोत दी। NIT चौपाटी को हटाये जाने के विरोध में युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया।

उन्होने आरोप लगाया कि राजेश मूणत की जिद्द के कारण फूड कोर्ट को न केवल हटाया गया, बल्कि युवाओं का रोजगार भी छिना गया।

जिसे लेकर युवा कांग्रसियों ने रायपुर के प्रमुख चौक-चौराहों पर लगे राजेश मूणत के पोस्टर और होर्डिंग्स पर कालिख पोतकर विरोध जताया।


feature-top