- Home
- टॉप न्यूज़
- मोहाली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़; लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार
मोहाली में पुलिस-बदमाश मुठभेड़; लॉरेंस गैंग के चार शूटर गिरफ्तार
26 Nov 2025
, by: Prakash
पंजाब के मोहाली में डेराबस्सी-अंबाला हाईवे पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को इनपुट मिला था कि कुछ शातिर बदमाश बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं।
सूचना के आधार पर की गई घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला, जिससे दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने मौके से लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े चार शूटरों को गिरफ्तार किया है।
घायल आरोपियों को डेराबस्सी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
