- Home
- टॉप न्यूज़
- दिल्ली में अब चलना भी व्यायाम नहीं, चुनौती बन गया है : CJI सूर्यकांत
दिल्ली में अब चलना भी व्यायाम नहीं, चुनौती बन गया है : CJI सूर्यकांत
दिल्ली में खतरनाक स्तर तक बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम टिप्पणी सामने आई। मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) सूर्यकांत ने सुनवाई के दौरान कहा कि दिल्ली की हवा अब इस कदर खराब हो चुकी है कि बाहर टहलना भी मुश्किल हो गया है।
उन्होंने बताया कि 55 मिनट तक टहलने के बाद उन्हें गंभीर असुविधा महसूस हुई। यह टिप्पणी उस समय आई, जब वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए एसआईआर मामले की सुनवाई से छूट की मांग की।
सीजेआई ने पूछताछ के दौरान जानना चाहा कि क्या उनकी तबीयत दिल्ली के वायु प्रदूषण से जुड़ी है, जिस पर द्विवेदी ने "हाँ" में उत्तर दिया।
इसी दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने भी बढ़ते प्रदूषण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने तो टहलना ही बंद कर दिया है। उन्होंने बताया कि शाम के समय भी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 300 से 350 के बीच बना रहता है, जो बेहद ख़तरनाक स्तर है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
