RLM के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ और प्रवक्ता राहुल कुमार ने दिया इस्तीफा

feature-top

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी RLM को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ और प्रवक्ता राहुल कुमार ने RLM की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को लिखे पत्र में जीतेन्द्र नाथ ने कहा कि कुशवाहा जी लगभग 9 वर्ष से आपके साथ काम कर रहा हूं लेकिन अब कई राजनैतिक व सांगठनिक निर्णय से अपने को जोड़ नहीं पा रहा हूं।

ऐसी स्थिति में अब साथ काम करना संभव नहीं रह गया है। इसलिए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूं।


feature-top