राष्ट्रमंडल खेलों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक : प्रधनमंत्री मोदी

feature-top

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को राष्ट्रमंडल खेल 2030 की मेजबानी मिलने पर खुशी जताई है। पीएम मोदी ने कहा कि देश इस ऐतिहासिक खेलों का जश्न मनाने के लिए उत्सुक है।

राष्ट्रमंडल खेल को 2030 में 100 साल भी पूरे होने जा रहे हैं, ऐसे में इस ऐतिहासिक मौके पर भारत में इन खेलों का आयोजन होना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत के साथ भारत इन ऐतिहासिक खेलों को बड़े उत्साह के साथ मनाने के लिए उत्सुक है।

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, भारत को राष्ट्रमंडल खेलों के शताब्दी वर्ष 2030 खेलों की मेजबानी मिलने पर हर्षित हूं।

देशवासियों और खेल तंत्र को बधाई। यह हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता और खेलभावना है जिसने भारत को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूती से रखा है। हम वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से अपार उत्साह के साथ इन ऐतिहासिक खेलों का जश्न मनाएंगे। हम दुनिया का स्वागत करने को तैयार हैं।


feature-top