चुनाव आयोग ने CEO ऑफिस में सुरक्षा में चूक होने पर बंगाल पुलिस को लिखा पत्र

feature-top

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने पश्चिम बंगाल पुलिस को राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के ऑफिस में कथित सुरक्षा उल्लंघन पर पत्र लिखा और वहां तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। चुनाव आयोग ने इस मामले पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट भी मांगी है।

पत्र में लिखा है कि "सीईओ के ऑफिस में मौजूदा सुरक्षा हालात को संभालने के लिए काफी नहीं लग रही थी, जिससे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में काम करने वाले दूसरे अधिकारी और स्टाफ की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

ईसीआई ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सीईओ के ऑफिस में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा, उनके घरों पर और आने-जाने के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएं.


feature-top