जय हिंद से टकराने वाला चूर-चूर हो जाएगा : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

feature-top

राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी बुलेटिन में सदन के भीतर थैंक्यू, धन्यवाद, जय हिंद, वंदे मातरम सहित किसी भी प्रकार के नारे लगाने पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।

इस निर्णय को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस प्रतिबंध पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि कोई क्यों नहीं बोलेगा? "जय हिंद और वंदे मातरम हमारा राष्ट्रीय गीत और आजादी का नारा है।

जय हिंद नेताजी सुभाष चंद्र बोस का दिया हुआ नारा है। इससे जो टकराएगा, वह चूर-चूर हो जाएगा।


feature-top