मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बने आईडीए के अध्यक्ष

feature-top

देश में मतदाता सूची के विशेष सघन पुनरीक्षण (SIR) सहित चुनाव सुधारों से जुड़े अपनों कदमों के लिए चर्चित मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार वैश्विक स्तर पर चुनाव से जुड़े लोकतांत्रिक संस्थानों और प्रबंधनों को मजबूती देने में जुटे इंटरनेशनल इंस्टीट्यूशन फार डेमोक्रेसी एंड इलेक्ट्रोरल असिस्टेंस (इंटरनेशनल आइडीइए) संस्था की वर्ष 2026 की कमान संभालेंगे।

आगामी तीन दिसंबर को स्वीडन के स्टाकहोम में आयोजित संस्था की एक बैठक में वह औपचारिक रूप से इसका जिम्मा संभालेंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव प्रबंधन से जुड़ी अंतरराष्ट्रीय संस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले वह पहले मुख्य चुनाव आयुक्त होंगे।


feature-top