ममता बनर्जी की टिप्पणी पर शुभेंदु अधिकारी ने किया पलटवार

feature-top

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर बंगाल पर हमला हुआ, तो वह भारत को हिला देंगी।

हल्दिया में 'परिवर्तन यात्रा' रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल के लोग अप्रैल में उनकी सत्ता को इतनी जोर से हिलाएंगे कि वे कालिघाट में भिक्षा पात्र के साथ बैठी रह जाएंगी।

उन्होंने तृणमूल कांग्रेस पर भी हमला करते हुए आरोप लगाया कि राज्य में हालात इतने खराब हो रहे हैं कि मृतकों को भी नहीं बख्शा जा रहा। अधिकारी ने कहा कि आने वाले चुनाव में जनता ममता सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।


feature-top