- Home
- टॉप न्यूज़
- UIDAI ने 2 करोड़ से ज्यादा मृत लोगों के आधार नंबर डीएक्टिवेट किए
UIDAI ने 2 करोड़ से ज्यादा मृत लोगों के आधार नंबर डीएक्टिवेट किए
27 Nov 2025
, by: Prakash
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने केंद्र और राज्यों के विभिन्न सरकारी विभागों से प्राप्त जानकारी के आधार पर 2 करोड़ से अधिक मृत व्यक्तियों के आधार नंबर निष्क्रिय कर दिए हैं।
इसका उद्देश्य आधार डेटाबेस की शुद्धता और विश्वसनीयता बनाए रखना है। पीटीआई की खबर के मुताबिक, UIDAI ने यह डेटा रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया (आरजीआई), राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS), राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम समेत कई सरकारी स्रोतों से लिया है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, UIDAI ने देशव्यापी डेटाबेस क्लीन-अप अभियान के तहत मृत व्यक्तियों के 2 करोड़ से अधिक आधार नंबर निष्क्रिय किए हैं।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
