- Home
- टॉप न्यूज़
- अगले साल के G20 समिट से बाहर होगा दक्षिण अफ्रीका : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
अगले साल के G20 समिट से बाहर होगा दक्षिण अफ्रीका : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
27 Nov 2025
, by: Prakash
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में श्वेत किसानों के कथित उत्पीड़न को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में आयोजित G20 समिट का बहिष्कार किया था।
अब ट्रंप ने घोषणा की है कि दक्षिण अफ्रीका को 2026 के G20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित नहीं किया जाएगा। ट्रंप ने कहा कि वह अगले साल मियामी में होने वाले G20 समिट में दक्षिण अफ्रीका की भागीदारी रोक रहे हैं।
साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस वर्ष की वैश्विक बैठक में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के साथ किए गए व्यवहार को ध्यान में रखते हुए दक्षिण अफ्रीका को दी जाने वाली सभी आर्थिक सहायता और सब्सिडी बंद कर दी जाएगी।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
