US और रूसी एजेंसियों की साजिश से चुनाव हारी कांग्रेस : कांग्रेस नेता कुमार केतकर

feature-top

कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सांसद कुमार केतकर ने दावा किया है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की भारी हार के पीछे विदेशी खुफिया एजेंसियों की “सुनियोजित साजिश” थी।

उनके अनुसार, अमेरिकी एजेंसी सीआईए और इज़रायल की मोसाद ने कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए माहौल तैयार किया था। केतकर ने कहा कि 2004 में कांग्रेस को 145 सीटें और 2009 में 206 सीटें मिली थीं।

ऐसे में स्वाभाविक रुझान यह संकेत देता था कि 2014 में पार्टी 250 सीटों के आसपास पहुँच सकती थी। उन्होंने दावा किया कि “कुछ अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की कि कांग्रेस को 206 से अधिक सीटें न मिलें।

उनके अनुसार, इन एजेंसियों को आशंका थी कि यूपीए सरकार अगर लगातार तीसरी बार स्थिर बहुमत से आती, तो भारत की नीतियों पर उनका प्रभाव सीमित हो जाता। “इसलिए विदेशी एजेंसियों ने डेटा विश्लेषण, रणनीति निर्माण और जनमत प्रभावित करने के तरीकों का इस्तेमाल किया,” केतकर ने आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह सरकार के प्रति जनता में असंतोष जरूर था, लेकिन कांग्रेस का 206 से घटकर सिर्फ 44 सीटों पर आ जाना “साधारण जनादेश” नहीं कहा जा सकता। उनके अनुसार, यह परिणाम कांग्रेस के खिलाफ रची गई “बड़ी अंतरराष्ट्रीय रणनीति” का हिस्सा था।


feature-top