मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद पोस्टर विवाद, भाजपा ने तृणमूल पर साधा निशाना

feature-top

मुर्शिदाबाद में तृणमूल कांग्रेस विधायक हुमायूं कबीर द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण की घोषणा वाले पोस्टर सामने आने के बाद राजनीतिक घमासान तेज हो गया है।

ये पोस्टर उसी बयान के बाद दिखे हैं, जिसमें विधायक ने छह दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखने की बात कही थी।

पोस्टरों के वायरल होने पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस ऐसे कदमों से राज्य में अस्थिरता पैदा कर रही है।


feature-top