कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें तेज

feature-top

कर्नाटक में सीएम परिवर्तन को लेकर जारी अटकलों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बड़ा बयान दिया है। बेंगलुरु में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ किया कि मुख्यमंत्री पद को लेकर फैसला जल्द ही हाईकमान की बैठक में लिया जाएगा।

खरगे ने कहा, “मैं सभी नेताओं को बुलाकर चर्चा करूंगा। उस बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित पूरी हाईकमान टीम मिलकर निर्णय लेगी।” दरअसल, कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने 20 नवंबर को अपने पांच साल के कार्यकाल का आधा हिस्सा पूरा कर लिया है।

इसी के बाद सत्ता परिवर्तन की चर्चाएं फिर जोर पकड़ चुकी हैं। चुनाव से पहले यह संकेत मिले थे कि मुख्यमंत्री पद ढाई-ढाई साल के फॉर्मूले पर साझा होगा, हालांकि कांग्रेस ने इसे कभी औपचारिक रूप से स्वीकार नहीं किया।


feature-top