भाजपा ने कांग्रेस पर भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया

feature-top

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने दावा किया कि राहुल गांधी और उनकी टीम विदेशी सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

पात्रा के अनुसार, X प्लेटफ़ॉर्म के नए लोकेशन फीचर से पता चला है कि कांग्रेस नेताओं और पार्टी इकाइयों के कई प्रमुख अकाउंट विदेशी देशों से संचालित हो रहे हैं।

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका आधारित दिखा, जबकि महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट पहले आयरलैंड से जुड़ा था। हिमाचल कांग्रेस का आधिकारिक हैंडल भी थाईलैंड से कनेक्टेड दिखाई दिया।

भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस “विदेशी ताकतों की मदद लेकर भारत के खिलाफ नैरेटिव गढ़ने” की कोशिश कर रही है। कांग्रेस की ओर से इस मामले में अभी कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।


feature-top