SIR प्रक्रिया लोकतंत्र पर प्रहार: सचिन पायलट

feature-top

जगदलपुर प्रवास के दौरान कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने SIR प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में कथित छेड़छाड़ देश के लोकतांत्रिक ढांचे पर गंभीर प्रहार है।

पायलट ने आरोप लगाया कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लाखों मतदाताओं के नाम सूची से हटाए जाने जैसी प्रक्रिया अब छत्तीसगढ़ में दोहराई जा रही है। उनके अनुसार कांग्रेस लगातार सबूत और दस्तावेज पेश कर रही है, लेकिन चुनाव आयोग की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची से नाम हटाने जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता अनिवार्य है, लेकिन कई अहम सवालों के जवाब अभी भी अनसुलझे हैं।

पायलट के मुताबिक आयोग को इस मामले में स्पष्टता लानी चाहिए, क्योंकि यह मुद्दा सीधे लोकतंत्र को प्रभावित करता है।


feature-top