रायपुर : फर्नीचर फैक्ट्री में लगी भीषण आग

feature-top

सरोरा क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में आग आग लग गई। बजरंग नगर स्थित गद्दा अलमारी फैक्ट्री और स्टील क्राफ्ट फर्नीचर फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वेल्डिंग के दौरान उठी चिंगारी ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं।

स्थानीय लोगों और दमकलकर्मियों की मदद से राहत और बचाव कार्य जारी है। जानकारी है कि आग लगने के समय कई मजदूर फैक्ट्री के अंदर फंसे हुए थे।


feature-top