सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़े सारे अबतक के सारे रिकॉर्ड

feature-top

भारतीय शेयर बाजार कुछ ऐसा हुआ जिसने दलाल स्ट्रीट को रोमांचित कर दिया। सेंसक्स पहली बार 86,000 के पार पहुंच गया, जबकि निफ्टी50 ने भी सितंबर 2024 के पुराने रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नई ऊंचाई छू ली।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की संभावित दर कटौती और विदेशी निवेशकों की बढ़ती दिलचस्पी ने बाजार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। बीएसई सेंसेक्स 416.67 अंक की छलांग लगाकर 86,026.18 पर पहुंच गया, जो इसका अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

इससे पहले 27 सितंबर 2024 को सेंसेक्स ने 85,978.25 का रिकॉर्ड बनाया था। निफ्टी 101.65 अंक की बढ़त के साथ 26,306.95 पर पहुंच गया, यह इसका नया ऑल-टाइम हाई है। निफ्टी का पिछला हाई 26,277 था।


feature-top