सुकमा : एरिया डोमिनेशन के दौरान IED ब्लास्ट, महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल

feature-top

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में एरिया डोमिनेशन के दौरान हुए IED विस्फोट में जिला पुलिस बल की एक महिला आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना फूलबगड़ी थाना क्षेत्र के गोगुंडा जंगल पहाड़ी इलाके में दोपहर करीब 1:30 बजे हुई।

ब्लास्ट में महिला आरक्षक के पैर में गंभीर चोट आई है। मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया।

क्षेत्र में सुरक्षा बलों की नियमित एरिया डोमिनेशन कार्रवाई के दौरान यह विस्फोट हुआ। पुलिस बल ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन भी तेज कर दिया है।


feature-top