दिव्यांगों की गरिमा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

feature-top

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांग और दुर्लभ अनुवांशिक बीमारी से पीड़ित लोगों की गरिमा की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत पर जोर दिया है। कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि क्या एससी/एसटी एक्ट की तरह अपमान और मजाक को अपराध मानने वाला कड़ा कानून बनाया जा सकता है।

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि किसी की गरिमा की कीमत पर हास्य स्वीकार नहीं। कोर्ट ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक सामग्री रोकने के लिए एक स्वतंत्र और स्वायत्त नियामक संस्था की आवश्यकता पर भी बल दिया।


feature-top