- Home
- टॉप न्यूज़
- बंगाल में SIR के लिए AI एप पर उठे सवाल
बंगाल में SIR के लिए AI एप पर उठे सवाल
पश्चिम बंगाल में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (एसआईआर) प्रक्रिया के बीच तृणमूल कांग्रेस सांसद साकेत गोखले ने चुनाव आयोग द्वारा उपयोग किए जा रहे एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एप पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गोखले ने कहा कि आयोग ने इस ऐप के डेवलपर ने अपनी कार्यप्रणाली और सुरक्षा से जुड़े किसी भी पहलू की जानकारी सार्वजनिक नहीं की है। जिससे इस पूरे सिस्टम पर संदेह बढ़ रहा है।
गोखले ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि चुनाव आयोग एआई-आधारित तकनीक का उपयोग करके मतदाता सूची में फर्जी या मृत लोगों के नाम हटाने की बात कर रहा है, लेकिन एप को किसने बनाया, इसे कैसे परखा गया और इसके अंदर संभावित पक्षपात को कैसे रोका जाएगा।
इन सभी सवालों पर आयोग चुप है। उन्होंने कहा कि इतनी संवेदनशील प्रक्रिया के लिए उपयोग की जा रही तकनीक पर अस्पष्टता बेहद चिंताजनक है।
About Babuaa
Categories
Contact
0771 403 1313
786 9098 330
babuaa.com@gmail.com
Baijnath Para, Raipur
© Copyright 2019 Babuaa.com All Rights Reserved. Design by: TWS
